भारत के युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने हाल ही में देश के लिए एक बड़ा त्याग किया। 3 अक्टूबर, शुक्रवार को उनकी सगी बहन की शादी थी, लेकिन वे इस खुशी के मौके पर मौजूद नहीं हो सके। उस समय वे कानपुर में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंडिया-ए की तरफ से मैच खेल रहे थे। चाहें तो वे छुट्टी लेकर परिवार के साथ समय बिता सकते थे, लेकिन उनका सपना था टीम इंडिया में जगह बनाना।

बता दे की बहन की शादी की खुशियों से दूर रहकर मैदान पर उतरना कोई आसान फैसला नहीं था। हर गेंद के साथ उनके मन में परिवार और प्यार की यादें चल रही थीं। लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। जिस मैच के लिए उन्होंने इतनी बड़ी कुर्बानी दी, उसमें वे पहली ही गेंद पर बिना रन बनाए आउट होकर पवेलियन लौट गए।
अभिषेक ने स्पष्ट रूप से यह दिखा दिया कि उन्होंने दिल से परिवार और दिमाग से क्रिकेट का संतुलन रखा, लेकिन नतीजा उनका नहीं रहा। और यह केवल अभिषेक का दर्द नहीं था पूरी टीम इंडिया-ए को भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं मिला। कानपुर में खेले गए दूसरे अनौपचारिक वनडे में ऑस्ट्रेलिया-ए ने इंडिया-ए को 9 विकेट से हराया।






