मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच बड़ी खबर सामने आई है। गाजा पीस प्लान को लेकर ट्रंप ने सहमति जताई है। इस प्रस्ताव के तहत हमास ने संकेत दिया है कि वो सभी इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए तैयार है और गाजा प्रशाशन छोड़ने पर भी विचार कर रहा है। हमास का ये फैसला गाजा की हालिया इस्थिति को देखते हुए काफी एहम माना जा रहा है। ट्रंप के इस प्लान का मकसद गाजा में जारी युद्ध को खत्म करवाना और शांति बहाल करना माना जा रहा है।
इस पूरी योजना में तीन अहम पहलु
गाजा पीस प्लान को लेकर जो अहम बाते सामने आई है इस शांति योजना के तहत सभी इजराइली बंधकों को रिहा किया जाएगा, सभी से मतलब है चाहे वो जीवित हो या मृत सभी को रिहा किया जाना जरूरी होगा। संघर्षविराम, बंधकों और कैदियों का आदान-प्रदान, और गाजा में अंतरिम प्रशासन की स्थापना जैसी बातें शामिल हैं। योजना में तीन चरणों में हमास ने कहा है कि वह इस प्रस्ताव को गंभीरता से ले रहा है और मध्यस्थ देशों कतार, मिस्र और तुर्की के साथ बातचीत जारी रखेगा। संगठन ने यह भी कहा कि अगर इजरायल मानवीय मदद बहाल करने और हमलों को रोकने पर राजी होता है, तो बंधकों की रिहाई तत्काल शुरू की जा सकती है।
वहीं ट्रंप ने इस सहमति को ऐतिहासिक अवसर बताया है। उन्होंने इजरायल सरकार से अपील की है कि वह तुरंत बमबारी रोककर वार्ता की मेज़ पर लौटे।
इजरायली नेतृत्व ने फिलहाल सतर्क रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि किसी भी समझौते से पहले सुरक्षा गारंटी जरूरी है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसे गाजा में स्थायी शांति की दिशा में पहला ठोस कदम मान रहा है।
अगर यह प्रस्ताव अमल में आता है, तो न सिर्फ सैकड़ों परिवारों को राहत मिलेगी बल्कि गाजा में लंबे समय से जारी मानवीय संकट में भी बड़ी राहत पहुंच सकती है।






