जल्द आने वाला है घनघोर मानसून वाला तूफान, अगले 4 दिन इन राज्यों में भारी बारिश, आंधी और घनघोर वज्रपात की भविष्वाणी…

IMD देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की भविष्यवाणी की है.

                                                                   बताते चलें, देश में मौसम के बहुत ही तेजी  के साथ बदलते हुए रूप देखने को मिल रहे हैं। हर दिन मौसम चेंज होता हुआ नजर आ रहा है। देश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो वहीं कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं जताई जा रही है।

देश के कुछ राज्यों में तेज बारिश, आंधी, तेज हवाएं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और तेज धूप की वजह से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। भयंकर गर्मी को देखने के बाद लोगों लोगों को घर से बाहर भी निकलने का मन नहीं कर रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो 5 मई को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक सहित देश के कुछ राज्यों में लू चलने की आशंका जताई गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम सहित कुछ राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 मई से 9 मई तक देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की भविष्यवाणी की है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी आंधी-तूफान से गिरेंगे पेड़ और खंभे…

मौसम कार्यालय के अनुसार, 5 से 9 मई तक ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बारिश के साथ ही तूफान की भविष्वाणी कर दी गई है। इसके अलावा 5 से 9 मई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक, 6 मई से 9 मई के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के मुताबिक, 5 से 9 मई के बीच ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

कुरनूल (आंध्र प्रदेश) में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि, महबूबनगर (तेलंगाना) में 45 डिग्री, ओडिशा के बौध में 44 डिग्री, निज़ामाबाद (तेलंगाना) में 44.6 डिग्री, आंध्र में 45.4 डिग्री दर्ज किया गया।वहीं, मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में राहत भरी खबर दी है। IMD ने अपने अपडेट में बताया कि आने वाले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

रिपोर्ट:- अमित कुमार सिन्हा

Share
Now