Home / News / जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल के प्रथम नगर आगमन पर करेली में भव्य स्वागत समारोह सम्पन्न हुआ

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल के प्रथम नगर आगमन पर करेली में भव्य स्वागत समारोह सम्पन्न हुआ

रिपोर्ट – समीरज जैन

करेली – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में नियुक्त की गई नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल के प्रथम नगर आगमन पर करेली नगर में सोमवार को भव्य स्वागत समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर कांग्रेसजनों एवं नगरवासियों में गज़ब का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 4 बजे करेली बस्ती से हुई, जहाँ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा मोर्चा, सेवा दल एवं एनएसयूआई के सदस्य एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा, बैंड-बाजे एवं गगनभेदी नारों के साथ जिलाध्यक्ष श्रीमती पटेल का गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत के उपरांत एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई विभिन्न स्वागत स्थलों से होकर गुज़ी। नगर के हर प्रमुख चौराहे और स्थान पर स्वागत द्वार बनाए गए थे, जहाँ स्थानीय नागरिकों ने पुष्पमालाओं से जिलाध्यक्ष का अभिनंदन
किया। रैली के दौरान प्रेस चौराहा पर महाराणा प्रताप एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्यार्थी शंकर जी को भी श्रद्धांजलि स्वरूप माल्यार्पण किया गया। रैली के अगले पड़ाव में मेन रोड, निरंजन चौक सहित कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगरवासियों ने पूरे जोश और उल्लास के साथ इस रैली में भाग लिया।
रैली के समापन के बाद दीनदयाल सभागार में भव्य स्वागत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई। इस गरिमामयी समारोह में महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सम्मेलन में वक्ताओं ने श्रीमती सुनीता पटेल के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सशक्त नेतृत्व क्षमता और समर्पण से कांग्रेस को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी, कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
सम्मेलन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now