झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालावाड़ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर एक विशाल रैली और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसको लेकर मंगलवार को श्री हरिश्चंद राजपूत छात्रावास में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने और रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।आयोजन समिति के अनुसार, 17 जून को प्रातः प्रताप चौक स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद एक भव्य वाहन रैली झालरापाटन से झालावाड़ स्थित महाराणा प्रताप स्मारक के लिए रवाना होगी।
रैली के बाद, सभी लोग श्री हरिश्चंद्र राजपूत छात्रावास, झालावाड़ पहुंचेंगे। यहीं पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। समिति ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के युवाओं और गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी की उम्मीद है। रक्तदान जैसे कार्य के माध्यम से महाराणा प्रताप के त्याग, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। छात्रावास परिसर में विभिन्न समितियां के पदाधिकारी तैयारी में लगे हुए हैं।
इस आ सर पर यह रहे मौजूद
प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री हरिश्चंद्र राजपूत छात्रावास अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह झाला, पूर्व सभापति प्रदीप सिंह राजावत, सचिव वीरेंद्र सिंह सोनगरा, नितिन सिंह झाला, दुर्गेश सिंह राजावत, देवेंद्र सिंह राठौड़, कर्मवीर सिंह राठौड़, भानु प्रताप सिंह झाला, बंटी सिंह, समर प्रताप सिंह,ईशप्रताप सिंह, सूरज प्रताप सिंघ हाड़ा, रवि बना, भूपेंद्र सिंह हाडा, छात्रावास कोषाध्यक्ष छितर सिंह राठौड़ मोजूद रहे।







