लोकेशन राजगढ़
जिले भर में बाल श्रम के खिलाफ लोगों जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बाल श्रम जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, सामाजिक संगठनों ओर नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि “बच्चों का स्थान कार्यस्थलों पर नहीं बल्कि विद्यालयों में है। बाल श्रम न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज के समग्र विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है”
कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने सभी नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी बाल श्रम की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
वही आपको बता दे कि यह जागरूकता रथ 15 दिनों तक जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। अभियान के दौरान बाल श्रम निषेध से संबंधित संदेश, पंपलेट, ऑडियो संदेश ओर जनसंवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इसके साथ ही जिले के ऐसे 8 विशेष क्षेत्रों को भी चिन्हित किया गया है, जहां बाल श्रम की संवेदनशीलता अधिक है। इन क्षेत्रों में विशेष रूप से जागरूकता गतिविधियां संचालित कर नागरिकों, व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम निषेध अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
सऊद खान की रिपोर्ट।






