Home / News / सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई थी मौत,पुरकाजी कोतवाली में अज्ञात वाहन पर मुकदमा दर्ज।

सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई थी मौत,पुरकाजी कोतवाली में अज्ञात वाहन पर मुकदमा दर्ज।

अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी पुरकाजी मुजफ्फरनगर

सोमवार को पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरीनगर–झबरपुर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दीपक पुत्र परमेश्वर निवासी गांव ज़िंदावाला थाना भोपा की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दीपक पुत्र परमेश्वर चंदन फार्म में स्थित DS ग्रुप कंपनी में काम करके रात 10 बजे के आसपास घर वापस जा रहा था। जैसे ही दीपक हरीनगर–झबरपुर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने दीपक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें दीपक के चेचेर भाई अमरजीत पुत्र रतनलाल ने मंगलवार को थाना पुरकाजी में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है जिसपर पुरकाजी पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि हरीनगर–झबरपुर के यह एरिया दुर्घटना क्षेत्र बन गया है जिसमें हमने PWD और NHAI वालो से वार्ता की कि इस संबंध में दुर्घटना रोकने के उपाय किए जाएंगे। तथा सीओ सदर डॉ रवि शंकर ने थाना प्रभारी जयवीर सिंह सहित मौके पर जाकर जांच की है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now