Home / Updates / दिल्ली विधानसभा 2025: AAP की चौथी लिस्ट जारी, जाने कहा से लड़ेंगे केजरीवाल और सीएम आतिशी….

दिल्ली विधानसभा 2025: AAP की चौथी लिस्ट जारी, जाने कहा से लड़ेंगे केजरीवाल और सीएम आतिशी….

आपको बता दे की दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है जिसमे कुल 38 नाम हैं। इस सूची में पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल है, जो नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, सीएम आतिशी सिंह कालकाजी सीट से चुनावी रण में उतरेंगी। आम आदमी पार्टी ने अपनी सूची में युवाओं और महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व दिया है। बता दे की दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट हैं और आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

इस सूची के साथ, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची में विविधता और युवा ऊर्जा को महत्व दिया है। वही आपको बात दे की आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी है। और अब तक वह पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ते थे और जीत भी हासिल कर रहे थे, लेकिन इस बार वह जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दे, की दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी के महीने में हो सकते हैं। चुनाव आयोग ने अब तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव की तैयारी में जुट गई है।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now