Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

यूपी उपचुनाव में कांग्रेस ने नहीं लड़ने का लिया फैसला,सपा का रास्ता…….

उत्तर प्रदेस में 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं जिसको लेकर सपा और कांग्रेस में गठबंधन भी हुआ था लेकिन अब सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में मैदान में न उतरने का फैसला लिया है।
हालांकि दोनों पार्टियों में सीटों को लेकर बंटवारे की बात भी पक्की हो गई थी कि सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगें। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि हरियाणा चुनाव में अखिलेश यादव ने मैदान में न उतरने की राहुल गांधी की बात मानी इसलिए अब राहुल गांधी ने भी चुनाव न लड़ने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में ऐसा भी माना जाता है कि कांग्रेस का बढ़ना यूपी में सपा के लिए चिंताजनक हो सकता है।

Share
Now