जहां हरियाणा ट्रैफिक पुलिस ने यातायात रूट को बदला है, ताकि आम लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना न करना पड़े, रैली के दौरान कई दिग्गज नेता मंचासीन होंगे रैली की शोभा बढ़ाएंगे.
सेक्टर-12 हुडा परेड ग्राउंड पर शाम पांच बजे अमित शाह चुनावी विशाल जनसभा रैली को संबोधित करेंगे
बता दे, रैली के आयोजन को सोमवार देर शाम तक प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी के स्तर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर तैयारियां करते नजर आए। जहां हरियाणा जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार का विधिवत रूप से आगाज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार से करेंगे।सेक्टर-12 हुडा परेड ग्राउंड पर शाम पांच बजे अमित शाह चुनावी विशाल जनसभा रैली को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री के जनसभा का समय शाम को इसलिए रखा गया है ताकि सेक्टर-12 में लघु सचिवालय व जिला अदालत में आने वाले लोगों और वकीलों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने मंच से लेकर सामने दर्शक दीर्घा तक का किया निरीक्षण
रैली में स्टार प्रचारक के तौर पर प्रदेश के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सांसद बिप्लव देव,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व सभी प्रत्याशी मौजूद हैं, इसके साथ ही जनसभा स्थल पर पहुंच कर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने मंच से लेकर सामने दर्शक दीर्घा तक का किया निरीक्षण।जहां पर आम लोगों आम लोगों की बैठने की व्यवस्था है, वहां केंद्रीय राज्य मंत्री व पूर्व उद्योग मंत्री को जगह कम लगी। उन्होंने पंडाल तैयार करने वालों को जगह बढ़ाने का आदेश दिया। ताकि रैली में आए लोगों को कठिनाई का सामना न करना पड़े।
केंद्रीय गृह मंत्री चुनाव प्रचार की हुंकार भरेंगे, और विजय का शंखनाद करेंगे
केंद्रीय सहकारिता मंत्री (राज्य) श्री गुर्जर ने इस मौके पर कहा कि इस रैली से केंद्रीय गृह मंत्री चुनाव प्रचार की हुंकार भरेंगे, और विजय का शंखनाद करेंगे। केंद्र की तरह हरियाणा प्रदेश में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र की सभी नौ सीटों पर भाजपा शानदार प्रदर्शन कर जीतने की उम्मीद की जा रही है, विशेष रैली को सफल बनाने के लिए सभी गांवों में बसों की व्यवस्था की गई है। छह के छह विधानसभा क्षेत्रों से जनता रैली में आएगी। रैली की सफलता से भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी माहौल बनेगा और छह की सीटों पर प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, प्रदेश में तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बननी तय है।
रिपोर्ट:- अमित कुमार सिन्हा