मुंबई में कार्यरत कस्टम अधिकारी पर पत्नी महिला डॉक्टर ने लगाया सनसनी खेज आरोप रखते है 06 महिला…..

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के एनआईटी निवासी एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला का पति कस्टम विभाग में अधिकारी है और मुंबई में रहता है। महिला डॉक्टर का आरोप है कि उसका पति शादी के बाद घर में उसके साथ पांच से छह महिला मित्रों को साथ रखता था। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला मित्रों को पुलिसकर्मी बताकर उसकी खूब पिटाई करवाई। परेशान होकर महिला डॉक्टर पति के घर से अपने एनआईटी स्थित घर पर आ गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एनआईटी एक डी ब्लॉक निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह बीएमएस डॉक्टर हैं। साल 2017 में उनकी शादी देहरादून निवासी शिवशंकर के साथ हुई थी। पति कस्टम विभाग मुंबई में अधीक्षक (सुपरिटेंडेंट) है। आरोप है शादी के बाद से ही पति ने महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर मारपीट भी करता था। मई 2018 में बेटी पैदा होने से आरोपी और भी ज्यादा नाराज रहने लगा। आरोप है पति घर में अपने साथ पांच से छह महिला मित्र रखता था। कई बार पति ने अपनी महिला मित्र को पुलिसकर्मी बनाकर घर लाया और उनसे पत्नी की पिटाई करवाई। नवंबर 2023 को आरोपी ने महिला व उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एनआईटी महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Share
Now