Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

उत्तरकाशी सुरंग हादसा: आज 16 वां दिन सुरंग पर दिखी शिव आकृति लोग बोले…..

दिवाली के दिन से उत्तरकाशी सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर निकले की उम्मीद लगाए हैं। रेस्क्यू का आज 16वां दिन है।

सुरंग में कैद 41 जिंदगियों को जल्द बाहर निकालने के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। तकनीकी के साथ ही आस्था का भी सहारा लिया जा रहा है। यहां लोगों का अपने ईष्ट पर पूरा भरोसा है।

वहीं आज सोमवार को सुरंग के मुहाने पर बाबा बौखनाग के अस्थाई मंदिर के पीछे पानी का रिसाव हुआ है। पानी के रिसाव से बनी आकृति को भगवान शंकर की आकृति बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्हें भगवान शिव की आकृति बनी दिखाई दी। कहना है कि अब भोलेनाथ का आशीर्वाद मिल गया है।

15 दिन से गंगा-यमुना घाटी के ईष्ट आराध्य देवताओं को मनाने के लिए स्थानीय लोग अपने-अपने देवता की शरण में हैं। सुबह-शाम उनकी सलामती और ऑपरेशन सिलक्यारा के सफल होने की कामना की जा रही है

वहीं, विश्वनाथ बाबा, भंडारस्यूं पट्टी के विश्वा राणा, प्रकटेश्वर महाराज, ब्रहम देव, बाड़ाहाट पट्टी के कंडार देवता, बाड़ागड्डी पट्टी के हरि महाराज, टकनौर पट्टी के समेश्वर देवता, बिष्ट पट्टी के नागराजा देवता की भी लगातार पूजा-अर्चना की जा रही है। फंसे हुए श्रमिकों के सुरक्षित बचाव के लिए प्रार्थना की जा रही है। आज हमने यहां हवन पूजा का आयोजन किया है। हम अपने ‘इष्ट देवता’ की पूजा करेंगे।

Share
Now