कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा : आज़म के परिवार को प्रताड़ित कर रही…..

कांग्रेस और सपा के बीच हो रही तकरार के बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने सपा नेता आजम खां के समर्थन में खड़े होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि आज़म खां के परिवार को भाजपा सरकार प्रताड़ित कर रही है। आजम खां की पत्नी तजीन फातमा के साथ इस तरह की कानूनी कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।

भाजपा महिलाओं के सम्मान करने की बात करती है तो वही दूसरी तरफ महिलाओं को जेल में डाल देती है। कांग्रेस पार्टी आजम खां के परिवार के साथ है। बरेली से दिल्ली जाते समय रामपुर बाईपास पर अजय राय का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। उन्होंने सपा नेता आजम खां के समर्थन की भी बात कही।
कहा कि आजम परिवार को भाजपा सरकार प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने यूपी कि कानून व्यवस्था पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ठप है। भाजपा राज मे कोई सुरक्षित नहीं है लखनऊ में मंत्री के बेटे की रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी जाती है लेकिन उस पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

सरकार ने भाजपा नेताओं को अपराध करने की छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 2024 में भाजपा-कांग्रेस का सीधा मुकाबला होगा। उन्होंने पुरे दावे से कहा की देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Share
Now