चीन में हुआ एशियाई खेल 2023 का उद्घाटन, भारत पर टिकी नज़रें….

चीन में एशियाई खेल 2023 में प्रतियोगिताएं शुरू हो चुकी हैं। क्रिकेट में महिला टीम और फुटबॉल के मुकाबले शुरू हो चुके हैं।

टेबल टेनिस में भी भारतीय खिलाड़ियों ने विजयी आगाज किया। टेबल टेनिस पुरुष टीम ने तजिकिस्तान और महिला टीम ने नेपाल के खिलाफ आसान जीत दर्ज की।

वही एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह शुरू हो गया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ध्वजवाहक की भूमिका निभाई।

समारोह में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भाग लिया। उनकी मौजूदगी में चीन के इतिहास और उसकी उपलब्धियों को दिखाया गया।

शानदार लेजर शो ने लोगों का मन मोह लिया। खिलाड़ियों की परेड में सबसे पहले अफगानिस्तान के एथलीट आए। भारतीय टीम जब आई तो स्टेडियम गूंज उठा। दर्शकों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।

Share
Now