कडी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी परिसर में चौथे दिन का सर्वे जारी,तहखानों और गुंबदों की होगी गहनता से जांच,

वाराणसी की ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वे का आज चौथा दिन है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की एक टीम सर्वेक्षण के लिए वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पहुंच गई है।

परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुबह नौ बजे से एएसआई की टीम सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो शाम पांच बजे तक चलता रहेगा। बीच में लंच ब्रेक रहेगा। नमाज के दौरान भी सर्वे का काम रोका जाएगा।

सर्वे के दौरान मौजूदा इमारत की थ्री-डी इमेजिंग के लिए ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम की मदद ली गई। और इसके अलावा परिसर के आंतरिक हिस्से की मैपिंग और स्कैनिंग के साथ ही फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का काम जारी है।

अब तक जांच में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की एक टीम सर्वेक्षण के तीसरे दिन वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पहुंच गई है।परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। परिसर का चौथे दिन सर्वेक्षण शुरू हो गया है।

वही हिंदू पक्ष की तरफ से वादिनी रेखा पाठक ने बताया, पूरी उम्मीद है कि आज नीचे का तहखाना खुलेगा। गुंबद के नीचे भी सर्वे मिलेगा। आज चाबी मिलेगी तो हम लोग गुंबद में जा सकते हैं।

परिसर के पश्चिमी दीवार पर कुछ आकृतियों के चिन्ह मिले हैं। महिलाएं अंदर नहीं जातीं। केवल अधिवक्ता ही जाते हैं। कल तहखाने से मलबा हटा कर साफ-सफाई की गई थी। जो कुछ मिला है वो हम लोगों को बताया नहीं गया है।

Share
Now