लखनऊ में बीच सड़क चलते बुलेट पर फिर कपल ने किया रोमांस! वीडियो वायरल फिल्मी स्टाइल में दोनों…..

लखनऊ में बुलेट पर एक लड़का-लड़की के स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। लड़के ने ओवरब्रिज पर एक हाथ से बुलेट ड्राइव की। जबकि लड़की फिल्मी स्टाइल में आगे गाड़ी की टंकी पर बैठी हुई थी। राहगीरों में से किसी ने स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। अब पुलिस लड़के और लड़की को ट्रेस करने में लगी है। ये वीडियो रविवार रात का बताया जा रहा है।

बुलेट पर नहीं है नंबर
वीडियो देखकर लग रहा है कि यह अलीगंज क्रासिंग पर बने पुल या माल एवेन्यू क्रासिंग पुल का है। बुलेट पर नंबर भी नहीं है। वीडियो में लड़का लाल टोपी लगाए है। जबकि लड़की लड़के की तरफ मुंह करके रॉन्ग साइड बैठी हुई है। साथ ही उसने अपने पैरों को लड़के के पैर पर रखे हैं। कुछ सेकेंड के इस वीडियो में साफ-साफ राह चलते फिल्मी अंदाज में इश्कबाजी दिख रही है। जिसमें खुद की और दूसरों की जान को जोखिम में डाला गया।

Share
Now