Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

झालरापाटन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा…

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट


झालावाड़। 28 मार्च 2023 को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत झालरापाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन के तत्वावधान में झालावाड़ शहर के विभिन्न वार्डो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर, पोलिंग बूथ को कवर करते हुए 10 किमी कैंपेन पदयात्रा कर अलग-अलग स्थानो पर लोगों को एकत्रित कर जनसंवाद स्थापित करते हुए राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ताई ने लोगों को बताया कि महंगाई को देखते हुए मुख्यमंत्री गहलोत साहब ने पात्र लोगों को 500 रूपये में गैस सिलेण्डर, सभी को 100 युनिट बिजली फ्री, महिलाओं को अब 50 प्रतिशत किराये में यात्रा, सभी मद में 1000 रुपये पेंशन एवं गरीब लोगों के लिए सरकार हर महीने राशन किट की भी व्यवस्था करेगी। प्रवक्ता मोहम्मद शफीक खान ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि अब पच्चीस लाख का ईलाज फ्री व दुर्घटना में 10 लाख का बीमा मिलेगा इसके लिए आपको नजदीकी ई-मित्र पर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है।

शहर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के झालरापाटन ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन का अलग अलग स्थानों पर फूलमालाओं से स्वागत किया गया और राहुल गांधी व अशोक गहलोत जिन्दाबाद के नारे भी लगाये। इस दौरान विपक्ष नेता मोहम्मद खालिद,अभियान के ब्लॉक संयोजक हसन राजा, कांग्रेस नेता इरफान खान, सरपंच इन्द्रसिंह सिसोदिया, रहमान खान, दीपक कुमार, पार्षद कासिम भट्टी, आशिक कादरी, मोहम्मद शाहिद, ईश्वर सिंह, सलमा बानो, कौशल्या बाई, राम दुलारी, फिरोज खान, राहुल गोयल, परवेज खान सहित कई वार्डवासी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
Now