खतरनाक साजिश: मात्र 12 साल का बालक मंजेश ही निकला बुजुर्ग दंपत्ति का हत्यारा ! पुलिस ने किया….

गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में 21 नवंबर की रात हुई बुजुर्ग दंपति की हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। 12 साल का किशोर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस के मुताबिक, लूट के इरादे से हत्याकांड को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने दंपति का मर्डर करने के बाद घर से रुपए-जेवरात की लूटपाट की थी। पुलिस ने रुपए-जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस का दावा है कि इस लूट और डबल मर्डर की प्लानिंग बनाने वाला 12 साल का किशोर था।

जिस दिन सीएम शहर में थे, उसी दिन हुई वारदात
ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की चर्च कॉलोनी में बुजुर्ग दंपति इब्राहिम और हाजरा रहते थे। 22 नवंबर की सुबह दोनों के शव घर में पड़े मिले। हाजरा बाहर आंगन में तो इब्राहिम का शव कमरे में अंदर पड़ा था। इस मकान के ठीक पीछे ही इब्राहिम के बेटा और बहू अपने बच्चों सहित रहते हैं। दोहरे हत्याकांड के बावजूद रात में उनको जरा भी आवाज सुनाई नहीं दी। इसलिए शुरुआत में पुलिस ने परिजनों पर भी शक किया था। वारदात वाले दिन ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद में मौजूद थे। ऐसे में पुलिस इस वारदात को चुनौती मानकर गहनता से जांच में जुटी हुई थी।

कबाड़ सामान इकट्ठा करते हैं सभी आरोपी
आखिरकार ट्रोनिका सिटी पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली। DCP ईरज राजा ने बताया, इस केस में 19 साल के मंजेश मेहतो और शुभम उर्फ शिवम सहित एक नाबालिग किशोर को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में ही अलग-अलग किराए के मकानों में रहते हैं और फेरी लगाकर कबाड़ का सामान इकट्ठा करने का काम करते हैं। चौथा आरोपी संदीप फरार है। उसकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों से 11900 रुपए, टूटा मोबाइल, मृतका के गले की चेन और मृतका का आधार कार्ड बरामद हुआ है

Share
Now