क्राइम कैपिटल बनी दिल्ली शालीमार बाग में लूटपाट के बाद महिला की हत्या! द्वारिका में भी गोली…..

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में लूटपाट के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त रजनी मदान (57) के रूप में हुई है। हत्या का खुलासा मंगलवार रात उस समय हुआ जब रजनी का बेटा दफ्तर से घर पहुंचा।

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में लूटपाट के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त रजनी मदान (57) के रूप में हुई है। हत्या का खुलासा मंगलवार रात उस समय हुआ जब रजनी का बेटा दफ्तर से घर पहुंचा। लोहे का मेन गेट खुला था, जबकि घर के अंदर वाले दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था। बेटे ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ताला तोड़कर घर के अंदर घुसी तो बिस्तर पर रजनी की लाश थी। घर का सारा सामान भी फैला हुआ था। पुलिस को आशंका है कि किसी जानकार ने मुंह दबाकर महिला की हत्या की है।

महिला के बेटे चेतन मदान ने बताया है कि घर से करीब 40 लाख के गहने और पांच लाख रुपये कैश गायब है। शालीमार थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। वारदात में परिवार के किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से छानबीन में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक रजनी अपने परिवार के साथ बीबी-ब्लॉक, ईस्ट शालीमार बाग में तीसरी मंजिल पर रहती थीं। इनके परिवार में बेटा चेतन मदान (25) है। चार माह पूर्व रजनी के पति राजपाल मदान की मौत हो गई थी। फिलहाल इनका बेटा नोएडा की एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। रोज की तरह मंगलवार सुबह चेतन दफ्तर चला गया। सुबह करीब 9.15 बजे उसने मां को कॉल किया। दोनों की बात हुई, लेकिन दोपहर 2.55 बजे चेतन ने मां को कॉल किया तो उनका नंबर बंद मिला। दिन में चेतन ने कई बार मां को कॉल किया, लेकिन हर बार मोबाइल स्विच ऑफ था।चेतन के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को घर के आसपास की एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, उसमें आरोपी कैद तो मिले हैं, लेकिन उनके चेहरे साफ नहीं है। पुलिस चेतन से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस रजनी की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाकर उससे पड़ताल कर रही है।

बुआ की गोली मारकर हत्या, चाचा घायल
द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर स्थित झाड़ौदा कलां गांव में मंगलवार रात एक युवक ने बुआ और चाचा पर गोलियां बरसा दीं। हमले में बुआ मुकेश (42) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गर्दन में गोली लगने के बाद चाचा कप्तान सिंह (55) को बहादुरगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी भतीजे मोनू (34) को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर ली है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि प्रॉपर्टी विवाद में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है।

Share
Now