महिला थाना अध्यक्ष ने सिपाही के संग लिए सात फेरे जाने पूरा मामला….

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में तैनात सिपाही नरेंद्र सिंह महिला दरोगा रजनी सिंह के काम से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्हें अपना दिल दे बैठे। सिपाही ने महिला दरोगा के सामने शादी का प्रस्ताव भी रख दिया। महिला दरोगा भी सिपाही के काम से प्रभावित थीं। उन्होंने भी इस शादी के लिए हां कर दी। इसके बाद परिवार की रजामंदी के बाद दोनों की धूमधाम से शादी करवा दी गई। दोनों ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। आइए जानते हैं कैसी है महिला दरोगा और सिपाही की लव स्टोरी।

चर्चा का विषय बनी महिला दरोगा और सिपाही की शादी
महिला दरोगा रजनी सिंह हाथरस जिले की रहने वाली हैं। वहीं, सिपाही नरेंद्र सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं। रजनी सिंह इटावा जिले में महिला थाना प्रभारी के रूप में तैनात हैं। जबकि सिपाही नरेंद्र सिंह इटावा के सिविल लाइन थाने में तैनात हैं। सिपाही नरेंद्र सिंह ने शादी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के परिवारों की रजामंदी के बाद शादी हुई है। बीते छह जून को दोनों की शादी अलीगढ़ के एक गेस्ट हाउस में हुई। इस शादी में परिवार के कुछ चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया था। महिला दरोगा और सिपाही की शादी ना सिर्फ चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तेजतर्रार महिला दरोगा में होती है रजनी सिंह की गिनती
रजनी सिंह की गिनती जिले की तेजतर्रार महिला दरोगा में होती है। रजनी सिंह जसवंतनगर पुलिस थाने के अलावा सिविल लाइन इलाके में जेल चौकी प्रभारी के रूप में भी तैनात रही हैं। फिलहाल, काफी समय से इटावा की महिला थाना प्रभारी के रूप में उनकी तैनाती है। महिला थाना प्रभारी के रूप मे रजनी सिंह महिला उत्पीड़न के मामलों में सुनवाई बड़ी ही जिम्मेदारी से करती हैं।

Share
Now