UP मंत्री अनुराग ठाकुर ने चूरन बेचने वाले का वीडियो जारी कर मांगा समर्थन आप भी देखें वीडियो…

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 7 चरण में है। सभी दल एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। विधायक रोज पला बदल रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने यूपी में चूरन बेचने वाले का वीडियो शेयर किया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चुनावी मौसम में लोग लाइक कर रहे हैं। खूब पसंद किया जा रहा है। ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के इन महाशय का सिर्फ़ चूर्ण ही दिलखुश नहीं है, इनकी कविता भी आपके दिल में उतर जाएगी…।

वीडियो में शख्स पीएम मोदी की गुणगान कर रहे हैं। कविता के माध्यम से केंद्रीय योजना के बारे में बता रहे हैं। कविता के माध्यम से कह रहे हैं कि मेरा भी घर बन गया। मेरा हेल्थ कार्ड भी आ गया। लोग कविता की तारीफ कर रहे हैं। हजारों लोगों ने लाइक किया है।

केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल व युवा मामलों के मंत्री तथा उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सह विधानसभा चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि ”समाजवादी पार्टी में वे जाते हैं जो दंगा करते हैं और भाजपा में वे शामिल होते हैं जो दंगाइयों को पकड़ते हैं।

सपा के समाजवाद का असली खेल या तो प्रत्याशी को जेल या फिर बेल (जमानत)।” भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को पार्टी में शामिल कराने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी में वे जाते हैं जो दंगा करते हैं और भाजपा में वे शामिल होते हैं, जो दंगाइयों को पकड़ते हैं। सपा के समाजवाद का असली खेल या तो प्रत्याशी को जेल या फिर बेल है।” उन्होंने कहा कि सपा ने फ‍िर से साफ कर दिया है कि वह प्रदेश को फिर दंगा-प्रदेश बनाने की कोशिश कर रही है।

Share
Now