Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

चुनाव से ठीक पहले सपा नेताओं के घर पर रेड!! मऊ से मैनपुरी तक जारी है IT की छापेमारी….

लखनऊ में यह आयकर विभाग का छापा अंबेडकर पार्क के पास स्थित गजेंद्र सिंह के आवास पर पड़ा है। गजेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ओएसडी रहे हैं।

आयकर विभाग की टीम ने शनिवार सुबह लखनऊ, मैनपुरी, आगरा में एक विशेष राजनीतिक दल के फाइनेंसर के आवासों पर छापामारी की है। जिसमें मैनपुरी के मनोज यादव लखनऊ में गजेंद्र सिंह समेत करीब एक दर्जन लोगों के घरों की छानबीन चल रही है। लखनऊ में यह आयकर विभाग का छापा अंबेडकर पार्क के पास स्थित गजेंद्र सिंह के आवास पर पड़ा है। गजेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ओएसडी रहे हैं।

सपा नेता मनोज यादव के घर पर जांच कर रहे अधिकारी
मैनपुरी में आयकर विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह आरसीएल ग्रुप के मालिक एवं सपा नेता मनोज यादव घर पर छापा मारा है। कई गाड़ियों से आयकर अधिकारी यहां पहुंचे हैं। सपा नेता के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है। किसी को जाने की अनुमति नहीं है। सुबह आठ बजे अधिकारी घर के अंदर जांच कर रहे हैं।

शहर कोतवाली के मोहल्ला बंसी गोहरा में सपा नेता मनोज यादव का आवास है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे करीब 12 गाड़ियों से आयकर अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स ने सपा नेता के घर को घेर लिया। अंदर आयकर अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

मेरा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, मेरे पास कोई अवैध पैसा नहीं: राजीव राय

इसके अलावा, आयकर विभाग की टीम मऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के निवास पर पहुंची है। राजीव राय ने कहा कि आयकर विभाग के लोग आए हैं। मेरा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मेरे पास कोई अवैध पैसा नहीं है। मैं लोगों की मदद करता हूं और सरकार को यह पसंद नहीं आया। यह उसी का परिणाम है।

Share
Now