UP Election: प्रियंका गांधी ने किया यूपी में महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी,जाने महिलाओं को कितना मिला आरक्षण…..

उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी, महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र लाई है. पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को यह जारी किया. इसमें राजनीतिक और सामाजिक रूप से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कही गई है. देश की राजनीति में यह पहली बार है जब महिलाओं के लिए अलग  घोषणापत्र जारी किया गया है. प्रियंका ने उम्‍मीद जताई कि अन्‍य पार्टियां भी इसका अनुसरण करते हुए महिलाओं के लिए आगे ऐसी पहल करेंगी. उन्‍होंने कहा कि सक्षमता, शक्ति महिला के सहज गुण होते हैं. इसके अलावा करुणा और दया जैसी भावनाओं से भी वे लबरेज होती हैं. उन्‍होंने कहा कि महिला अपने हक के लिए तैयार है और इसके लिए लड़ेंगी.

प्रियंका ने कहा कि हम महिलाओं को सचमुच सशक्‍त बनाना चाहते हैं, इसकी शुरुआत हमने राज्‍य के चुनाव में पार्टी की ओर से 40 फीसदी टिकट महिलाओं के लिए आरक्षित करने के साथ ही है. इसे हिस्‍सेदारी को हम 50 फीसदी तक बढ़ाना चाहते हैं, इससे संतुलन होगा. यूपी के 25 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्‍टल बनाने का ऐलान कांग्रेस ने यूपी के अपने महिलाओं के लिए जारी मेनिफेस्‍टों में किया है. उन्‍होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हम महिलाओं के लिए कदम उठाया जाएगा.  10 प्‍लस टू की छात्राओं को हम स्‍मार्टफोन देंगे.खेल के क्षेत्र में महिलाओं को सशक्‍त बनाने के लिए महिला खेल अकादमी का ऐलान भी प्रियंका ने किया है.  

Share
Now