Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

राष्ट्रीय सेवा भारती व झारखंड प्रदेश यादव महासभा के संयुक्त तत्वाधान में डेम्बा और मारिकुट्टी में किया……

साहिबगंज:-राष्ट्रीय सेवा भारती व झारखंड प्रदेश यादव महासभा के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को महादेवगंज में डेम्बा और मारिकुट्टी ग्राम के आदिम पहाड़िया जनजाति वर्ग के लोगों को बीच अनाज वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से न्यासी राष्ट्रीय सेवा भारती के अध्यक्ष गुरु शरण प्रसाद व झारखंड प्रदेश यादव महासभा के अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव मौजूद थे।मुख्य अतिथि गुरु शरण प्रसाद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की हम सभी को आदिम पहाड़िया जनजाति से जीवन को जीने का तरीका सीखने की आवश्यकता है.ये लोग जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए सदा तत्पर रहते हैं.अपने धर्म और अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए वे लोग हमेशा जागरूक रहते हैं.सेवा भारती ऐसे लोगों के उत्थान के लिए लगातार कार्य करती आ रही है।वहीं झारखंड यादव महासभा के प्रांत अध्यक्ष बजरंगी यादव ने कहा कि इनके बीच लगातार सेवा कार्य जारी है और राष्ट्रीय सेवा भारती के सहयोग से निरंतर शिक्षा स्वास्थ्य का कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी कुमार गौरव कुमार आदि उपस्थित थे।

Share
Now