बरहरवा:-प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय बिन्दुधाम रोड बरहरवा में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित भारत रत्न,भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व०इंदिरा गांधी जी 104 वीं जयंती समारोह मनाया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने स्व० इंदिरा गांधी जी के तस्वीर पर माल्यापर्ण कर एवं पुष्प अर्पित किया,वही कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव अश्विनी कुमार आनंद ने दीप प्रज्जवलित कर एवं इनके तस्वीर के समझ पुष्प अर्पित श्रद्वासुमन अर्पित किया गया इसके बाद बारी बारी से इनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया।हम सबकी प्रेरणा की स्रोत,दृढ़ नेतृत्व की मिसाल, देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री,भारतरत्न स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर हम सब सादर नमन करते हैं।इंदिरा जी ने अपने कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता,पक्के इरादों और तीक्ष्ण बुद्धिकौशल से भारत को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया।चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उन्होंने देश के लिए स्थिरता और तटस्थता से निर्णय लिए और नए भारत के निर्माण में अतुल्य योगदान दिया।उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रिवीपर्स की समाप्ति जैसे कठोर निर्णय लिए।वे एक अनुशासित और कठोर शासक थीं,लेकिन उनके दिल में आदिवासियों,महिलाओं और गरीबों के प्रति कोमल भावनाएं थीं।उन्होंने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान,वरिष्ठ कांग्रेसी मो नसीररुदीन,जिला उपाध्यक्ष रंजीत टुडू,कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव अश्वनी कुमार आनंद,कांग्रेस स्वास्थय विभाग के प्रदेश सचिव संतोष झा,ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव आबेईदुर रहमान,प्रखण्ड महासचिव निताय सरकार,प्रखण्ड अध्यक्ष ओबीसी विभाग के अब्दुल करीम,युवा नेता गुलजार हुसेन,निकेश गुप्ता,मनीष गुप्ता,सदन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की 104 वी की जयंती
