Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

सियासत का कमाल अखिलेश यादव बोले गांधी और पटेल के साथ जिन्ना भी….

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को माधौगंज में गांधी, पटेल और नेहरू के साथ जिन्ना का नाम भी जोड़ दिया, इससे यूपी की सियासत में बहस शुरू हो गई है। वहीं, भाजपा ने उनके इस बयान की तीखी आलोचना की है। भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना एक ही संस्था से पढ़कर निकले। बैरिस्टर बने और उन्होंने आजादी दिलायी। यह भी कहा कि आजादी के लिए हर तरह का संघर्ष किया। भाजपा के लोग वाकई पटेल जी को मानते हैं तो तीनों कृषि कानून रद करें। इस दौरान सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार साढ़े चार साल में अपने शिलान्यास किए हुए एक भी काम का उद्घाटन नहीं कर पाई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, लौहपुरुष सरदार पटेल ने सभी रियासतों को एक साथ लाने का काम किया। एक भारत बनाने का पूरा श्रेय सरदार पटेल को जाता है। बोले, तीनों कृषि कानून लागू हो गए तो किसान अपनी मर्जी की खेती नहीं कर पाएंगे, खेती पर भी पूरा कंट्रोल उद्योगपतियों के हाथ में आ जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आज किसान दुःखी है और जब तक किसान खुश नहीं है देश कभी खुशहाल नहीं हो सकता। यही किसान भाजपा का सफाया कर देगा। बाबा से कह दिया है कि सीएम आवास से जाले व धुंए के धब्बे हटा दो क्योंकि सपा सरकार बनने वाली है।

Share
Now