नैनीताल के बड़ा बाजार में गेट न लगने, मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन करेंगे…..

नैनीताल के बड़ा बाजार में दो पहिया वाहन बेरोक टोक फर्राटा भर रहे हैं। भीड़ भाड़ भरे बाजार में वाहन दौड़ाने से दुर्घटना की संभावना भी बनी हुई। अब मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने बाजार के एंट्री प्वाइंट पर गेट लगाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों ने एलान किया है कि कार्य शुरू नहीं करवाया गया तो गेट के समीप धरना शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान बाजार क्षेत्र में वाहनों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

बता देंं कि शहर का बड़ा बाजार क्षेत्र लोगों की आवाजाही और भीड़ भीड़ भरा क्षेत्र है। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने बताया कि कुछ माह पूर्व विधायक संजीव आर्य ने एंट्री प्वाइंट पर भव्य गेट निर्माण के लिए धनराशि देने की घोषणा की थी। जिसके बाद जल्दबाजी दिखाते हुए पुराने गेट को उखाड़ दिया गया। महीनों बीतने के बाद नए गेट का निर्माण तो शुरू नहीं हो पाया। मगर आठ वर्ष पुराना गेट भी उखाड़े जाने से बाजार क्षेत्र में वाहनों की बेरोक टोक आवाजाही शुरू हो गयी है। जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। 

कहा कि गेट निर्माण की मांग पूर्व में भी उनके द्वारा की गई थी। जिसमे निर्माण शुरू करने के लिए 14 दिन का समय दिया गया था। मगर मांग के बावजूद कार्य शुरू नहीं करवाया गया है। जिस कारण व्यापार मंडल ने धरना प्रदर्शन का फैसला लिया है। बताया कि निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो व्यापारी गोलघर चौराहे पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान आपातकालीन स्थिति को छोड़ किसी भी वाहन को बाजार के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Share
Now