Home / Politics / साक्षी महाराज का विवादित बयान-लव जिहाद को लेकर कहीं यह बड़ी बात….

साक्षी महाराज का विवादित बयान-लव जिहाद को लेकर कहीं यह बड़ी बात….

उन्नाव। उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज का बयानबाजी से पुराना रिश्ता रहा है। वह बयानबाजी करने में पीछे नहीं हटते हैं, क्योंकि वो विवादित बयानों से ही बीजेपी के फायर ब्रांड नेता कहे जाते हैं। साक्षी महाराज ने गुरुवार को फिर से एक बार विवादित बयान देकर एक वीडियो पोस्ट फेसबुक पर पोस्ट की हैै

। उन्होंने कहा कि जिस शब्द के साथ जिहाद जुड़ जाता है वह शब्द बहुत ज्यादा खतरनाक हो जाता है, लव जिहाद इस देश का इस्लामीकरण करने का एक षड्यंत्र है।साक्षी महाराज ने विवादित बयान देते हुए कहा कि लव जिहाद के माध्यम से आतंकी हिंदू बहनों को बच्चा पैदा करने की मशीन बनाकर उनके बच्चे पैदा करके उनको आतंकी बनाते हैं और बहनों को लात मारकर के तलाक दे देते हैं। वहीं बीजेपी सांसद ने कहा है कि हिंदू बहनों को फंसाना उनसे बच्चे पैदा करना,

उनको आतंकी बनाना तो यह बहुत बड़ा खतरनाक खेल हिंदुस्तान में चल रहा है। इसकी रेट लिस्ट भी है, सरदार की लड़की की अलग, ब्राह्मण की लड़की की अलग, छत्रिय की लड़की की अलग, पंजाबी की लड़की की अलग और दलित लड़की की अलग अब यह बहुत खतरनाक रेट लिस्ट है। उन्होंने कहा कि इसका संचालन विदेश से होता है और यह मदरसों और मस्जिदों के माध्यम यह सारा का सारा षड्यंत्र देश में चल रहा है।

[post-views]
Share
Now