नावकोठी. थाना चौक के पास एक व्यक्ति को भीड़ से बचाने गई पुलिस टीम पर ही भीड़ ने हमला कर दिया. पथराव में पुलिस पदाधिकारी और कर्मी जख्मी हो गये. पुलिस वाहन का शीशा भी तोड़ दिया गया.इस मामले में 13 लोगों को नामजद समेत अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है.थाना में पदस्थापित जूनियर सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश जोशी ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर बताया है कि 26 नवंबर की रात थाना सरिस्ता कार्य कर रहे थे.तभी सूचना मिली कि थाना चौक के पास बिरजू ढाबा के समीप डीजे बारात में नशे की हालत में एक लड़का को भीड़ बुरी तरह मार रही है.सूचना पर थाना पर उपस्थित अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सब इंस्पेक्टर किशोर कुमार, बिपिन कुमार ओझा,महिला सिपाही रौशन कुमारी, सिपाही दुर्गानंद पंडित एवं अन्य बल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि बहुत सारे लोग एक व्यक्ति को घेरकर मारपीट कर रहे थे.पुलिस ने उसे छुड़ाकर बचाने का प्रयास किया तो लोग बोले कि यह हमलोग को मोटरसाइकिल से धक्का मारकर भाग रहा था,आज इसे जान से मार देंगे.पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर के दिवाकर तांती का पुत्र विकास कुमार था,उसे बचाकर थाना लाया जा रहा था.तभी भीड़ ने पुलिस पर ईंट-पत्थर और डंडे से हमला कर दिया.पुलिस ने किसी तरह घायल को बचाकर थाना लाया.आरोप है कि पीछे से ईंट-पत्थर और डंडे से हमला करते हुए पुलिस वाहन को घेर लिया.गाड़ी के शीशे तोड़े गए और पुलिस बल के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई.इसमें पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए.बाद में पुलिस ने मौके से कई लोगों को पकड़ा.ब्रेथ एनालाइजर जांच में कई लोगों में अल्कोहल की पुष्टि हुई.पुलिस ने इस दौरान 13 महिला एवं पुरूष को पकड़ कर थाना लाए. इसमें पटना जिला के आलमनगर थाना के गायघाट के उदय साह का पुत्र कन्हैया कुमार,वैशाली जिला के गौरोल थाना के रामेश्वर साह का पुत्र राहुल कुमार,बखोरन साह का पुत्र अरविंद कुमार,नावकोठी गांव के पूजा कुमारी,गीता कुमारी,पृथ्वी नारायण साह,रंजीत कुमार,छोटू कुमार,खुशबू कुमारी,सोनू साह,बखरी सलौना के विक्की कुमार,हसनपुर बागर के दिलो ठाकुर का पुत्र शीशम कुमार तथा परिहारा के सूरज कुमार शामिल है.पुलिस के अनुसार सभी पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल को जान मारने की नीयत से हमला करने का आरोप है.
थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने कांड अंकित कर सभी को हिरासत में कोर्ट भेज दिया है.







