Home / News / संविधान दिवस पर पताबोझ में गूंजा जय भीम, अंबेडकर स्मारक स्थल के नवीनीकरण का हुआ भूमि पूजन

संविधान दिवस पर पताबोझ में गूंजा जय भीम, अंबेडकर स्मारक स्थल के नवीनीकरण का हुआ भूमि पूजन

रिपोर्ट अखिलेश गौतम

सीतापुर। संविधान दिवस के अवसर पर विकास खंड पिसावां की ग्राम पंचायत पताबोझ में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक स्थल के नवीनीकरण कार्य के लिए भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम में सबसे पहले डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद बीडीओ पूजा सिंह ने उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों को संविधान की प्रस्तावना पढ़ाई और संविधान की रक्षा व पालन की शपथ दिलाई। पूरा परिसर जय भीम – जय संविधान के नारों से गूंज उठा।
इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ब्रेम कुमार, ग्राम विकास अधिकारी रविकांत शुक्ल, रवि प्रकाश गौतम, ओम प्रकाश गौतम, अतुल कुमार, प्रधान लज्जावती,प्रधान प्रतिनिधि आजाद कुमार, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों में मिष्ठान वितरण किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि स्मारक स्थल के नवीनीकरण से गांव में बाबा साहेब के विचारों को और मजबूती मिलेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now