(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया। जनपद बलिया की रसड़ा विधानसभा क्षेत्र (358) के भाजपा नेता ऋषिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम जाना तथा विभिन्न राजनीतिक एवं क्षेत्रीय विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा की।
मुलाकात के दौरान ऋषिराज सिंह ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही बिहार के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
यह शिष्टाचार मुलाकात सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस भेंट को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा हो रही है।






