Home / News / जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा द्वारा रायपुर के गांधी मैदान में 26नवंबर को आयोजित संविधान रक्षा मार्च के संबंध में जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने लिया कांग्रेस पदाधिकारियों का बैठक, बूथ स्तर पर जनचौपाल लगाने का लिया निर्णय

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा द्वारा रायपुर के गांधी मैदान में 26नवंबर को आयोजित संविधान रक्षा मार्च के संबंध में जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने लिया कांग्रेस पदाधिकारियों का बैठक, बूथ स्तर पर जनचौपाल लगाने का लिया निर्णय

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

कोरबा//जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री मनोज चौहान जी ने जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में रायपुर के गांधी मैदान में 26नवंबर 2026 दिन गुरुवार को आयोजित विशाल संविधान रक्षा मार्च के संबंध में बैठक आहूत किया गया जिसमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री श्री हरीश परसाई जी पूर्व विधायक कटघोरा विधानसभा पुरुषोत्तम कंवर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा किया गया एवं जिला में मण्डल कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट बचाओ देश बचाओ के सफल आयोजन के लिए ब्लॉक, मंडल अध्यक्षों  एवं प्रभारियों का सराहना किया गया। मतदाता सूची को लेकर प्रत्येक बूथों में जनचौपाल लगाई जाएगी। जिसमें सभी बूथों में बूथ प्रभारियों की नियुक्ति की जा रही है।

   उक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री एवं रामपुर विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगरे , ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश मानिकपुरी, एनएसयूआई ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर, नवीन कुकरेजा, गुलशन जायसवाल,कोरबा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुन्दर राठिया, करतला ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण राठिया, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष भोला गोस्वामी, पाली ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण पैंकरा, कटघोरा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गोरे लाल यादव, संजय आजाद बाँकी मोगरा ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी सुभान खान, संतोषी पाटले,  दिलेश्वर आदिले, अमरनाथ केवर्त, मास्टर ट्रेनर तुषार रॉबिशन, भुनेश्वरी दास , मंडल अध्यक्ष पुराण सिंह, संतोष पोरते,निलेश यदु, रामगोपाल, संतोष सूर्या, धनंजय दीवान, फिरोज अनंत, यशपाल कंवर, नंद देवांगन, शांति स्वरूप, वीरू पाटले, संपाल सिंह, त्रिभवन सिंह, अजय सैनी, दीपक जायसवाल,कमलेश कुर्रे, जिला कांग्रेस ग्रामीण कोषाध्यक्ष तूफान सिंह राज, राजकुमार महंत, मुकेश सिंह, जिला कांग्रेस ग्रामीण सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश महंत सहित कांग्रेस के निष्ठावान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आभार प्रकट अनिल गुप्ता ने किया।

    जिलाध्यक्ष मनोज चौहान जी ने कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं छत्तीसगढ़  विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माननीय डॉ. चरणदास महंत जी का 46 वीं वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now