Home / News / दिल्ली में बड़ा हादसा: विवेक विहार में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 6 लोगों के दबे होने की आशंका…

दिल्ली में बड़ा हादसा: विवेक विहार में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 6 लोगों के दबे होने की आशंका…

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा सामने आया है। अचानक छत का हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय मकान में मौजूद लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में छह लोगों के दबे होने की खबर है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बचावकर्मी मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान की चौथी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूरों ने छत का सपोर्ट हटाया, जिसके बाद निर्माणाधीन छत अचानक नीचे गिर गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now