Home / News / उत्तराखंड में भयंकर सड़क हादसे 14 की मौत यात्रियों से भरी बस खाई में समाई….

उत्तराखंड में भयंकर सड़क हादसे 14 की मौत यात्रियों से भरी बस खाई में समाई….

उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। टिहरी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, विश्वनाथ सेवा की यह बस हरिद्वार से कर्णप्रयाग की ओर जा रही थी। मंगलवार तड़के करीब 4:30 से 5:30 बजे के बीच गूलर के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और राहत-बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से टीमें मौके पर पहुंचीं। खाई में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए ऋषिकेश एम्स और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और एसएसपी श्वेता चौबे भी राहत-बचाव कार्यों की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

वहीं, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भी देर रात एक अन्य वाहन खाई में गिर गया, जिसमें चार लोगों की मौत और छह लोगों के घायल होने की खबर है। लगातार सामने आ रहे इन सड़क हादसों ने पहाड़ी इलाकों में यातायात सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है और हादसों के कारणों की जांच की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now