अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी
पुरकाजी मुजफ्फरनगर
पुरकाजी। सनशाइन एकेडमी स्कूल में दीपावली के पावन अवसर पर एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।
इस कार्यक्रम में सरकारी अस्पताल की डॉ. मेघा गुप्ता, समाज कल्याण विभाग के विकासखंड पुरकाजी के एडीओ सुभाष चंद्र सैनी और एडीओ सतेंद्र जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप चौहान और स्कूल कमेटी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
डॉ. मेघा गुप्ता ने अपने संबोधन में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। समारोह में बच्चों ने अपने हाथों से बनाए दीप और आकर्षक रंगोलियां सजाईं, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
सतविंदर सिंह बेदी ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया, जबकि मंच का संचालन आशीष त्यागी ने किया। इस अवसर पर सुखपाल सिंह बेदी, मनजीत सिंह बेदी, अश्वनी खुल्लर, राष्ट्रीय लोकदल नेता अमित गोयल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और अभिभावक उपस्थित रहे।







