(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा (बलिया)। रसड़ा दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष प्रतीक सिंह हैप्पी को मंगलवार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह प्रमाण पत्र दस्तावेज लेखक एसोसिएशन बलिया के चुनाव अधिकारी एवं एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर गुप्ता ने प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने प्रतीक सिंह हैप्पी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर नवनियुक्त कोषाध्यक्ष प्रतीक सिंह हैप्पी ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से हंमे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में खुशी का माहौल रहा।






