(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा (बलिया) : चिकित्सा सेवा क्षेत्र में नगर वासियों तथा आस-पास के क्षेत्रों के गरीबों, असहायों एवं जरूरतमंद जनों के सहयोग की दिशा में शानदार पहल करते हुए आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी ने जनहित में बीएन सोनी सेवा ट्रस्ट के माध्यम से लोगों को नि:शुल्क सेवार्थ हेतु शुक्रवार की सुबह एक एम्बुलेंस, मोक्ष रथा तथा फ्रीजर सेवा को आम लोगों के लिए सेवार्थ समर्पित कर दिया। भारी संख्या में उपस्थित लोगों की मौजूदगी में उमाशंकरपुरम से पंडित अखिलेश ओझा द्वारा वैदिक मंत्रोचार तथा मौलाना आदिल के कुरान की आयतों के बीच ट्रस्ट के संयोजक पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी ने विशिष्ट व्यक्तियों के साथ हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस एवं मोक्ष रथ को रवाना किया। इस दरम्यान पूर्व चेयरमैन ने कहा कि रसड़ा वासियों के सेवा का मेरा संकल्प निरंतर जारी रहेगा और जनहित सुविधाओं के दृष्टिगत ट्रस्ट द्वारा आगे भी जनहित की दिशा में इस प्रकार की सुवाएं उपलब कराई जाती रहेंगी। उन्होंने लोगों से इस पुनित कार्य में हर संभव सहयोग की अपील की। अविनाश सोनी, अनिल सोनी,मनोवर अली पूर्व सभासद, उद्धव सिंह पूर्व सभासद, अंकित कुमार सिंह ठाकुर मंगल सिंह अविनाश सिंह , सुनील चौरसिया एडवोकेट, अंजनी तिवारी, सोहन मोदनवाल, डीके सिंह सहित भारी संख्या में विशिष्ट जन मौजूद रहे।






