Home / Breaking News / बलिया:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रसड़ा पुलिस ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बलिया:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रसड़ा पुलिस ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा (बलिया)। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में रसड़ा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार एवं उत्तरी चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की इस दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के माध्यम से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now