Home / Events / चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, यूपी में 6 अधिकारी सस्पेंड; 21 अन्य कर्मियों पर भी गिरेगी गाज

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, यूपी में 6 अधिकारी सस्पेंड; 21 अन्य कर्मियों पर भी गिरेगी गाज

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के दौरान कथित लापरवाही को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने आगरा मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दौरान निगरानी में चूक के मामले में छह अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई आगरा मंडल आयुक्त की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं।

मामला 23 अक्टूबर को हुए मतदान से जुड़ा है। आयोग ने आगरा के तीन मतदान केंद्रों—20, 21 और 26—पर हुए मतदान को निरस्त करते हुए 26 अक्टूबर को दोबारा मतदान कराने का फैसला किया। आयोग के मुताबिक, मतदान केंद्रों के आसपास प्रभावी निगरानी और नियंत्रण सुनिश्चित करने में गंभीर चूक हुई थी।

निलंबित अधिकारियों में सेक्टर मजिस्ट्रेट ओपी चक, निरीक्षक हरिशरण सिंह, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट विशाल राठौर, निरीक्षक पुरुषोत्तम पाल और उपनिरीक्षक सुमित त्यागी शामिल हैं। इसके अलावा, पांच अन्य मतदान अधिकारियों और 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की रिपोर्ट जल्द भेजने को कहा है।

चुनाव आयोग की इस कार्रवाई के बाद आगरा मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव चर्चा में है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान के दौरान जिम्मेदारी निभाने में हुई गंभीर चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now