अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा// रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया ने विजयादशमी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कामना की कि विजयादशमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता लेकर आए तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारा बना रहे।
विधायक फूल सिंह राठिया ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं






