(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा, बलिया: सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा के विद्यार्थियों ने तृतीय ज्ञानती देवी मेमोरियल कप जिला कराटे चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 10 रजत एवं 4 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य संजीव सिंह चौहान ने पदक विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही, कराटे प्रशिक्षक रोहित राजभर के समर्पण एवं मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भी प्रोत्साहित किया।विद्यालय परिवार ने इस शानदार सफलता पर विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षक को बधाई दी।






