झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण, लैंगिक समानता एवं सकारात्मक समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं महिला नीति के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु दिनांक 11-16 अक्टूबर, 2026 “नारी चौपाल-सशक्त बालिका-सुरक्षित समाज” सप्ताह के आयोजन के क्रम में दिनांक 15.10.2026 को सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास झालावाड़ में जिला स्तर पर महिला चैम्पियन्स के साथ संवाद सत्र के अन्तर्गत बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना की जिला ब्रांड एम्बेसेडर एवं अंतर्राष्ट्रीय खो-खो टीम की रेफरी सुश्री कृष्णा वर्मा, बॉक्सिंग कोच सुश्री मोना गुर्जर, सुश्री आर्ची, दिविजा, हिताक्षी, ईशानी, दिक्षिता एवं महिला अधिकारिता विभाग की हब योजनान्तर्गत जैण्डर स्पेशलिस्ट, पन्नाधाय कार्मिकों, सखी वन स्टॉप सेन्टर कार्मिकों के द्वारा बालिकाओं को विद्या अध्ययन के साथ-साथ खेलों में रूचि रखते हुए आगे बढ़ने की सलाह दी गयी। सुश्री कृष्णा वर्मा द्वारा बालिकाओं को खेल से संबंधित गाइडलाइन, संतुलित आहार की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं खेल के प्रति जागरूकता विकसित करना है। बालिकाओं के सशक्तिकरण, प्रतिभा विकास एवं उज्जवल भविष्य के निर्माण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। कन्या छात्रावास की वार्डन सीतारा बेगम एवं अन्य कार्मिको द्वारा सभी आगंतुक मेहमानो का अभिवादन एवं आभार व्यक्त किया गया।






