Home / News / रसड़ा रामलीला मैदान में नव निर्मित अतिथि मंच का हुआ उद्घाटन

रसड़ा रामलीला मैदान में नव निर्मित अतिथि मंच का हुआ उद्घाटन

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा (बलिया) : रसड़ा के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में मंगलवार को रामलीला कमेटी द्वारा नव निर्मित अतिथि मंच का विधिवत पूजन-अर्चन के बाद भव्य उद्घाटन किया गया। रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरि एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेशजी ने संयुक्त रूप से वैदिक विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर अतिथि मंच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूरा वातावरण धार्मिक आस्था और उत्साह से ओतप्रोत नजर आया। प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा रामलीला का प्रत्येक प्रसंग श्रीराम के आदर्श एवं समर्पण की प्रेरणा की शिक्षा देती है। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के संरक्षक वशिष्ठ नारायण सोनी, मेला संयोजक अविनाश सोनी, अध्यक्ष संतोष जायसवाल, महामंत्री निर्मल कुमार पाण्डेय, शमशेर बहादुर सिंह, टुना बाबा आदि मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now