Home / News / कल्याणपुर में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता बैठक, बैंकिंग समस्याओं और वेंडरों की भूमिका पर हुई चर्चा

कल्याणपुर में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता बैठक, बैंकिंग समस्याओं और वेंडरों की भूमिका पर हुई चर्चा

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर । पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार और अधिकाधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से विद्युत शक्ति उपकेंद्र, कल्याणपुर में जागरूकता बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में उपभोक्ताओं को योजना के लाभ, रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने की प्रक्रिया और सरकार की ओर से दिए जाने वाले अनुदान की जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान योजना का लाभ लेने में उपभोक्ताओं को होने वाली बैंक संबंधी समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैंकिंग प्रक्रिया में आने वाली कठिनाइयों के समाधान और आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने से जुड़े पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि पात्र उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने में परेशानी न हो।

वहीं, योजना के प्रचार-प्रसार में वेंडरों की भूमिका को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। वेंडरों से अधिक-से-अधिक लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाने, उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर लगाने के लिए प्रोत्साहित करने और आवेदन से लेकर स्थापना तक आवश्यक सहयोग प्रदान करने पर जोर दिया गया।

बैठक का उद्देश्य योजना के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना, बैंकिंग संबंधी समस्याओं को दूर करने के प्रयास करना और अधिकाधिक उपभोक्ताओं को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ना है, ताकि लोग पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा सकें।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now