Home / News / पीएम सूर्य घर योजना को लेकर फुलहरा विद्युत शक्ति उपकेंद्र में जागरूकता बैठक, उपभोक्ताओं को दी गई अनुदान और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी

पीएम सूर्य घर योजना को लेकर फुलहरा विद्युत शक्ति उपकेंद्र में जागरूकता बैठक, उपभोक्ताओं को दी गई अनुदान और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्युत शक्ति उपकेंद्र, फुलहरा में जागरूकता बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक का मुख्य उद्देश्य योजना के लाभों की जानकारी अधिक-से-अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाना और इसके तहत आवेदन करने वाले लोगों की संख्या बढ़ाना है।

बैठक के दौरान उपभोक्ताओं को घरों की छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के फायदे, सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उपभोक्ताओं को बताया जा रहा है कि सौर ऊर्जा के उपयोग से बिजली बिल में बचत करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।

इस जागरूकता अभियान के माध्यम से अधिकाधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने और उन्हें सरकारी सहायता का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now