Home / Breaking News / चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना पहाड़ी में थाना समाधान दिवस का आयोजन

चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना पहाड़ी में थाना समाधान दिवस का आयोजन

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना पहाड़ी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखकर संबंधित को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, उन समस्याओं के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए। संबंधित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, साथ ही कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरण में पुलिस एवं राजस्व टीम समन्वय स्थापित कर भूमि संबंधी मामलों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित कराएं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now