Home / News / सुनालिया फाटक पर रेलवे अंडरब्रिज निर्माण का शुभारंभ, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में बड़ा कदम

सुनालिया फाटक पर रेलवे अंडरब्रिज निर्माण का शुभारंभ, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में बड़ा कदम

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा—जनसुविधाओं का विस्तार और कोरबा का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
कोरबा//शहर के सुनालिया फाटक पर रेलवे अंडरब्रिज निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन एवं शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी के मुख्य आतिथ्य में नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अंडरब्रिज के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही रेलवे फाटक के कारण होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों को कम करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि सुनालिया फाटक पर रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप एक महत्वपूर्ण विकास कार्य है। इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले नागरिकों को रेलवे फाटक के कारण होने वाली असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। अंडरब्रिज के निर्माण से आवागमन को अधिक सुगम बनाने और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलेगी।
महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और शहर के विकास को नई गति देना हमारी प्राथमिकता है। केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग तथा जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से कोरबा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार हो और आमजन को विकास का प्रत्यक्ष लाभ मिले।
उन्होंने कहा कि कोरबा औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है। ऐसे में यहां की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना, आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करना और नागरिकों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान करना अत्यंत आवश्यक है। सुनालिया फाटक रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महापौर ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर देते हुए कहा कि विकास कार्यों का वास्तविक उद्देश्य नागरिकों के जीवन को सुविधाजनक बनाना है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, अपर आयुक्त श्री पवन वर्मा, रायपुर संभाग सहप्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल तिवारी, निगम सचिव श्री रामेश्वर कंवर, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री नरेंद्र देवांगन, श्री सरोज सांडिल्य, श्री अजय चंद्रा, श्री मथुरा चंद्रा, श्री हितानंद अग्रवाल, श्रीमती धनश्री साहू, श्रीमती रूबी सागर, श्रीमती शिलोचना यादव, श्री युगल किशोर केवर्ट, कोरबा मंडल अध्यक्ष श्री मनीष मिश्रा, दर्री मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरे, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, एल्डरमेन श्री दीपक यादव, श्री सुशील गर्ग, श्री राकेश नगरमल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
सुनालिया फाटक रेलवे अंडरब्रिज का शुभारंभ कोरबा में बेहतर यातायात व्यवस्था, जनसुविधाओं के विस्तार और शहर के सुनियोजित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now