(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा द्वारा शनिवार को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के समस्त इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के साथ एक औपचारिक भेंट वार्ता का आयोजन किया गया। भेंट वार्ता के दौरान नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जन-सुनवाई को पारदर्शी करने के संबंध में पुलिस की प्राथमिकताओं को साझा किया। भेंट वार्ता के प्रमुख बिंदु जीरो टॉलरेंस’ नीति पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध और माफियाओं के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। किसी भी प्रकार के संगठित अपराध, जनपद में सोशल मीडिया पर ग्रुपिंग तथा अवैध तस्करी, अवैध गतिविधियों या असामाजिक तत्वों को पनपने नहीं दिया जाएगा और अपराधियों पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी त्वरित जनसुनवाई जनपद के सभी थानों पर आने वाले फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं की त्वरित व न्यायोचित सुनवाई व निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा महिला एवं बाल सुरक्षा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल रहेगी। एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय कर सुरक्षा का माहौल तैयार किया जाएगा पुलिस विजिबिलिटी और गश्त जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने और अपराधियों में डर बनाने के लिए पैदल गश्त (विजिबिलिटी) को बढ़ाया जाएगा। रात्रि गश्त और संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग को और प्रभावी बनाया जाएगा मीडिया से सहयोग की अपील एसपी महोदय ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (मीडिया) के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच की कड़ियों को मजबूत करने में पत्रकारों की भूमिका अहम है। उन्होंने जनपद में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सकारात्मक सहयोग की अपील की क्षेत्राधिकारी अपने स्तर से देंगे वीडियो बाइट नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने सभी क्षेत्राधिकारीगण को अपने अपने सर्किल की घटनाओं के बारे में अपनी वीडियो बाइट मीडिया/पत्रकार बन्धुओं को देने हेतु निर्देशित किया गया है अब सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण अपने क्षेत्र में होने वाली घटनाओं की वीडियो बाइट सोशल मीडिया सेल के माध्यम से पत्रकार बन्धुओं को ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध करायेंगे कैम्प ऑफिस में बनेगा सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम, सभी थानों की होगी निगरानी एस.पी द्वारा अवगत कराया गया कि सभी थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी हेतु कैम्प कार्यालय में सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जायेगा, जिससे सभी थानों की निगरानी/ सीसीटीवी लाइव फुटेज देखी जायेगी । समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि यदि कोई सीसीटीवी कैमरा खराब दशा में हो तो उसे तत्काल प्रतिसार निरीक्षक को सूचित कर रिपेयर करा लिया जाय, किसी भी दशा में सीसीटीवी कैमरा बन्द न रहे ।








