Home / News / पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित

पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़ | भीनमाल

भीनमाल। पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत रिटर्निंग अधिकारी रामलाल मीणा (RAS) के निर्देशानुसार प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला में रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं बीएलएमटी द्वारा प्रत्याशियों को नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा चुनाव संबंधी नियमों एवं दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया , ताकि प्रत्याशियों को नामांकन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

कार्यशाला में मीडिया एवं सोशल मीडिया की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि पंचायत चुनाव से संबंधित आवश्यक जानकारी आमजन एवं संभावित प्रत्याशियों तक पहुंचाई जा सके।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now