Home / News / डॉ. मनोज कुमार प्रधान को मिला राष्ट्रीय स्तर का ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’

डॉ. मनोज कुमार प्रधान को मिला राष्ट्रीय स्तर का ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’

विश्व शिक्षक दिवस पर देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

कोरबा/करतला। विश्व शिक्षक दिवस (5 अक्टूबर 2026) के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाले देशभर के 128 शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि में कोरबा जिले के विकासखंड करतला अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला खरवानी के प्रधान पाठक डॉ. मनोज कुमार प्रधान का नाम भी शामिल है।

डॉ. प्रधान को यह सम्मान उनके अभिनव शैक्षणिक प्रयोगों, नवाचारी शिक्षण विधियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान ऑनलाइन आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया।

कार्यक्रम की आयोजक टीम शिक्षा ज्योति छत्तीसगढ़ की संस्थापक अर्चना शर्मा एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार छत्तीसगढ़ के जनरल सेक्रेटरी डॉ. राघवेंद्र सिंह राठौर ने संयुक्त रूप से उन्हें सम्मानित किया।

आयोजकों ने डॉ. प्रधान के शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों में ज्ञान और संस्कारों का संचार करने के लिए किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायी हैं। उनका समर्पण शिक्षा जगत के लिए अनुकरणीय है।

डॉ. मनोज कुमार प्रधान को सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार, सहकर्मियों, संकुल के शिक्षकों, क्षेत्र के शिक्षाविदों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। इस राष्ट्रीय सम्मान से कोरबा जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है।

टीम शिक्षा ज्योति छत्तीसगढ़ की ओर से हार्दिक बधाई

टीम शिक्षा ज्योति छत्तीसगढ़ की संस्थापक अर्चना शर्मा ने डॉ. मनोज कुमार प्रधान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से जीवन में उजियारा लाने के उनके निरंतर प्रयासों को मिला यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार का गौरव बढ़ाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. प्रधान भविष्य में भी ज्ञान, संस्कार और नवाचार का प्रकाश फैलाते रहेंगे।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट करतला से

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now